सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में प्रधानाचार्य ने पूर्व छात्र प्रवीण कुमार यादव डिप्टी एसपी , शिव
बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस वर्ष अनेक क्षेत्रों में चयनित विद्या मंदिर रामबाग के पूर्व छात्रों काे सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शामिल पूर्व छात्र प्रवीण कुमार यादव डिप्टी एसपी, शिव शंकर पाल आडिट ऑफिसर व दुर्गेश पाल का कैली के सर्जन पद पर चयन हुआ है। मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने तीनों छात्रों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूर्व छात्रों ने कहा कि मेहनत और लगन से किया गया प्रयास कभी बेकार नहीं जाता। उन्होंने छात्रों को सफलता के टिप्स भी दिए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य विजय प्रताप पाठक व पूर्व छात्र परिषद प्रमुख राजीव कुमार श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।