फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

Sat, 28 Dec 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के असुरैना गांव में बृहस्पतिवार रात घर के पीछे नल के समीप स्थित गड्ढे में डूबने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के 40 वर्षीय अनिल पुत्र राम शब्द के परिवार के लोगों ने बताया कि वह देर शाम शौच के बाद घर वापस आए तथा घर के पीछे स्थित नल पर हाथ-पैर धोने गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजन ढूंढ़ते हुए नल पर पहुंचे।
विज्ञापन

देखा कि वह गड्ढे में पड़े हैं तथा उनकी मौत हो चुकी है। परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी सुनीता, मां सोना देवी, लड़के इंद्रजीत, बेटी नीलम, नेहा सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अनिल चार भाइयों राम ललित, तिलक राम, बबलू में सबसे बड़े थे। परिजनों ने शुक्रवार को आइला घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि मामले में कोई जानकारी परिजनों ने नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें