फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चौकड़ी टोल पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 29 Sep 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा चौकड़ी टोल पर शुक्रवार की रात करीब 12 बजे हुआ।
विज्ञापन

बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर चौकड़ी टोल प्लाजा के लेन नंबर 7 के सामने शुक्रवारककी रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोटें आई थीं। युवक वहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी छावनी विजय कुमार दूबे ने बताया कि शव को पोटस्मार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें