वाल्टरगंज। भीटिया-गौर मार्ग पर बहेरिया चौराहे पर रविवार की देर शाम करीब 7:30 बजे स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गौर थाना क्षेत्र के खलवा बजहिया निवासी बाइक चालक अमर उर्फ गोलू (25) की मौके पर मौत हो गई।
पीछे बैठा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जोगीबारी निवासी शंकर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शंकर चौधरी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
पुलिस ने गोलू के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।वाल्टरगंज के प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया कि शव और स्कॉर्पियो पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद