फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाराबंकी के दरियाबाद स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Mon, 12 Jun 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। दिल्ली से कमाकर घर आ रहे बड़हर कलां गांव के रहने वाले एक युवक की बाराबंकी जिले के दरियाबाद स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जेब में मिले प्रवेश पत्र के आधार पर पहचान होने पर जीआरपी ने हर्रैया थाने से सम्पर्क किया। थाने की पुलिस के जरिए सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए बाराबंकी रवाना हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बड़हर कला गांव निवासी फूलचंद (27) पुत्र चैतराम कुछ माह पहले दिल्ली कमाने गया था। शनिवार को दिल्ली से ट्रेन पकड़कर घर के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि ट्रेन लखनऊ से आगे बाराबंकी जिले के दरियाबाद स्टेशन पर पहुंची तो फूलचंद ट्रेन के डिब्बे से बाहर गिरकर ट्रैक पर फंस गया। ट्रेन से कटकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि फूलचंद का शव प्लेटफार्म नंबर दो पर पड़ा रहा। उसके पास से मिले विद्यालय के प्रवेश पत्र के जरिए जीआरपी ने हर्रैया पुलिस को सूचना दी। इधर, घर पर रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। चैतराम के पांच बेटों में फूलचंद सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें