फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टायर फटने से डिवाइडर से भिड़ी स्लीपर बस, बाल-बाल बचे 45 यात्री

Mon, 12 Jun 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिहार से कानपुर जा रही स्लीपर बस फोरलेन पर छावनी थानाक्षेत्र के डुहवा मिश्र के पास टायर फटने से रविवार की भोर में अनियंत्रित हो गई। बस की गति तेज होने से वह डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जाकर पेड़ की डाल से टकराकर रुक गई। बस में सवार सभी 45 यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि बस का शीशा टूटने से चालक व परिचालक घायल हो गए। इस दौरान एक लेन पर आवागमन करीब आधा घंटा तक बाधित रहा।
विज्ञापन

बस यात्रियों ने बताया कि रविवार भोर में करीब चार बजे बस बस्ती-अयोध्या फोरलेन से गुजरते समय हर्रैया से आगे छावनी के डुहवा मिश्र के पास पहुंची थी तभी अचानक बस का अगला टायर फट गया। उस वक्त ज्यादातर यात्री नींद में थे। झटका लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और सड़क किनारे एक पेड़ की डाल से टकराकर रुक गई। डाल में टकराने की वजह से बस का शीशा चकनाचूर हो गया। हादसे में बस चालक छविराम शर्मा पुत्र देवकीनंदन शर्मा निवासी पुखराए थाना भोगनीपुर कानपुर और परिचालक अमन पुत्र राम खेलावन निवासी ग्राम तितरा थाना बिठौवा कानपुर चोटिल हो गए। दोनों को सीएचसी हर्रैया भेजा गया।
इधर, हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में निकलने को लेकर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश पांडेय, एसआई नंदलाल सरोज के साथ संजय तिवारी व राजाराम यादव ने एनएचएआई के क्रेन की मदद से बस को किनारे कराकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें