फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी टू-लेन मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में जाकर दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कार चालक पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाकर सुरक्षित कराया और कार चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

यह हादसा दिन में 1.30 बजे का है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खुटहना गांव के रहने वाले धर्मेंद्र 33 बाइक लेकर बस्ती की तरफ आ रहे थे। वह बरगदवा गांव के समीप सड़क के किनारे बाइक लगाकर उसी पर बैठे हुए किसी से फोन पर बात कर रहे थे।
इसी बीच सामने से बड़ेवन की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में पहुंचकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए एक दुकान में घुस गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर बैठे धर्मेंद्र उछलकर दूर जाकर गिरे। जिससे गंभीर चोट आने से मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सड़क से हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बाइक को सुरक्षित कराकर आवागमन बहाल कराया गया।
इस दौरान मृतक के परिजन भी पहुंच गए। शहर कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद तत्काल पुलिस पहुंची है। मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। हिरासत में लिए गए कार चालक से पूछताछ जारी है। कार चालक कोतवाली क्षेत्र के खीरीघाट का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद मृतक के गांव में भी काेहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें