फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: कुदाल के पासे से हमले में घायल युवक की मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर ढाई घंटे जाम रहा मार्ग

Wed, 28 Oct 2026 01:19 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

ठेले को धक्का देने से मना करने पर बालगोविंद चौधरी, उसकी मां इंद्रासनी और दो बहनों साक्षी व ममता ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडे, ईंट और कुदाल के पासे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से जन्मेजय बेहोश हो गया था।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद सड़क जाम करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव के पास कुदाल के पासे और लाठी-डंडों से हमला कर घायल किए गए 38 वर्षीय जन्मेजय की मौत हो गई। मंगलवार देर रात लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बनकटी-अहरा मार्ग पर बांस-लकड़ियां रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुला।

विज्ञापन



ठेले को धक्का देने से किया था मना
मृतक के पिता राम बहाल का आरोप है कि जन्मेजय सोमवार शाम ससुराल से लौट रहा था। थाल्हापार गांव के पास ठेले को धक्का देने से मना करने पर बालगोविंद चौधरी, उसकी मां इंद्रासनी और दो बहनों साक्षी व ममता ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडे, ईंट और कुदाल के पासे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय हुई मौत
परिजनों के अनुसार, बनकटी पीएचसी से जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर एएसपी श्यामकांत समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न थानों की पुलिस पहुंची। जन्मेजय अपने पीछे पत्नी प्रमिला, बेटे प्रिंस, बेटियों श्रेया व प्रिया और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें