बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में गांव निवासी अब्दुल मोबिन ने बताया कि 28 जून की सुबह करीब आठ बजे गांव के ही आजाद तथा सहवान ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके पुत्र मोहम्मद तारीख को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, लात-घूंसों से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद