रुधौली। कस्बे की पुलिस ने 800 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि सघन जांच के दौरान रुधौली तहसील मोड़ पर नगर पंचायत के आंबेडकर नगर निवासी राजमन उर्फ लाले को 800 ग्राम गाजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पर पहले भी दो बार एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। इसके अलावा एक चोरी के केस में भी युवक मुलजिम है। इसमें एसआई उपेंद्र शर्मा, आरक्षी चंद्रकेश प्रजापति, अंकित राय, अमित सिंह, राजू यादव मौजूद रहे। संवाद