फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट की छह अलग-अलग घटनाओं में 20 पर एफआईआर

Mon, 25 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- कहीं जमीन पर कब्जेदारी तो कहीं खूंटा गाड़ने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

- वाल्टरगंज, दुबौलिया,रुधौली, सोनहा व लालगंज में हुई घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी रंजिश, जमीन का विवाद और खूंटा गाड़ने के झगड़े सहित अलग-अलग वजह से छह स्थानों पर मारपीट के मामलों में पुलिस ने 20 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में जमीन पर जबरदस्ती खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। घायल परिवार की महिला की तरफ से गांव के ही दिलीप, दीपक, सुनीता और पिंकी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा दुबौलिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में दो पक्षों ने पानी की पाइप लगाने की बात को लेकर मारपीट कर ली। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राधेश्याम की तहरीर पर सुरेन्दर, बब्लू, रोहित व विपिन और दूसरी पक्ष से बब्लू की तहरीर पर राजू, घनश्याम, राजेश और पंकज के खिलाफ पुलिस ने क्राॅस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं रुधौली थाना क्षेत्र के भितेहरा गांव में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने संदीप चौधरी की तहरीर पर रामकरन, बाढूजोत थाना वाल्टरगंज और नन्दलाल व रामविलास चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा सोनहा क्षेत्र के नरखोरिया खास गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आबिद अली, जाकिर अली और निक्का के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव में दलित प्रताड़ना की घटना की सामने आई है। पुलिस ने शिवनाथ की तहरीर पर गांव के ही रामसिंह यादव व उनके भाई रतन यादव के केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें