परशुरामपुर(बस्ती)। थानाक्षेत्र के मड़रिया-छपिया रोड पर नरायनपुर बाजार के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार (40) पुत्र संचितराम निवासी खजुरी थाना छपिया जिला गोंडा सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से छपिया से मड़रिया की तरफ आ रहे थे। नरायनपुर बाजार में विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनको टक्कर मारकर फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया। स्थानीय पुलिस उसे लेकर सीएचसी परशुरामपुर पहुंची तो चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परशुरामपुर के एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद