फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कटेश्वर पार्क में बर्थडे मनाने गईं युवतियों से अभद्रता, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

विज्ञापन
कटेश्वर पार्क बस्ती संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कटेश्वरपार्क में अराजकता का बोलबाला है। मंगलवार को पार्क के अंदर जन्मदिन मनाने पहुंची कुछ युवतियों ने युवकों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। युवतियों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने एसपी से गुहार लगाई है। मारपीट एवं झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता यूट्यूबर ने बताया कि मंगलवार को वह कुछ महिला दोस्तों के साथ कटेश्वरपार्क में बर्थडे पार्टी मनाने गई थी। केक काटने के बाद पार्क में तैनात कुछ कर्मचारी उनपर अश्लील टिप्पणी करने लगे। विरोध करने पर कुछ युवकों को और बुला लिए और उनके साथ छीनाझपटी एवं अभद्रता की। आरोप है कि मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, मगर पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। विवश होकर एसपी कार्यालय जाना पड़ा।
हालांकि मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के देर रात कोतवाली पुलिस हरकत में आई और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में बुधवार को हिंदूवादी नेता विनय सिंह ने एसपी को पत्र सौंपा। बताया कि एक आउटसोर्स कर्मचारी शहर अभद्रता एवं छिनैती जैसे वारदात करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। उसकी वजह से पार्क में अक्सर विवाद हो रहा है। पार्क में आने वाले राम दयाल, दिवाकर, अरविंद आदि ने बताया कि पुलिस की निगरानी यहां नहीं होती है। इसीलिए शरारती तत्वों का मनोबल बढ़ा रहता है।
विज्ञापन

कोट
युवतियों के साथ अभद्रता का मामला सामने आने के बाद कोतवाली को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। यू ट्यूबर ने जिस कर्मचारी पर आरोप लगाया है उससे ईओ नगर पालिका को भी अवगत कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें