फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिश्तेदारी में गया युवक 15 दिनों से लापता

Sat, 07 Oct 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के चौबाह (मिश्र पुरवा) निवासी बीस वर्षीय महेंद्र तिवारी 20 सितंबर से लापता है। उसकी गुमशुदगी कलवारी थाने में दर्ज है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम चौबाह (मिश्र) निवासी बीस वर्षीय महेंद्र तिवारी 20 सितंबर को बाइक से रिश्तेदारी में कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम फैलवा गए थे, लेकिन वापस घर नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद बाइक व मोबाइल फोन दूसरे दिन कलवारी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के बाहर लावारिस हालत में मिली। इसकी लिखित सूचना महेंद्र की मां देवी ने कलवारी थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बाइक व मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें