महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महसों में पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर युवक ने ज्वलनशील तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली। चौकी प्रभारी अनस अख्तर की तत्परता से युवक की जान बच गई। हालांकि, उनका हाथ झुलस गया।
जानकारी के अनुसार, महसों पूरब टोला निवासी एक युवक की पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने ज्वलनशील तेल छिड़क कर खुदकुशी करने की नियत से आग लगा ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने युवक को बचा लिया। संवाद