विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात करीब नौ बजे साइकिल युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी शिव बहादुर निषाद (25) के रूप में हुई। थानेदार चंदन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक अपनी माता-पिता की पांच संतानों में सबसे बड़ा था।
युवक के बाद परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा, तीन भाई और एक बहन हैं। परिवार की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिल है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। युवक की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। संवाद