रुघौली। रुधौली कस्बे में हुई सड़क दुर्घटना में घायल तीन व्यक्तियों में से रविवार को गोरखपुर मेडिकल कालेज में एक की मौत हो गई। मंगलवार को थानाक्षेत्र के सिद्धार्थनगर सीमा पर बस्ती-बांसी मुख्य मार्ग पर एक गैराज पर के सामने खड़ी दो कार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। वाहन चालक रुद्रनगर वार्ड निवासी मोती गुप्ता समेत खड़ी कार में बैठे सिद्धार्थनगर के खेसरिया निवासी संदीप और हरेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों पर सीएचसी रुधौली भिजवाया गया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। घायलों की नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद