फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत

Mon, 04 Aug 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरासानी गांव के निकट वाहन की टक्कर से घायल मजदूर हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया के रामरक्षा (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामरक्षा बस्ती शहर के टेंट हाउस पर काम करता था। शनिवार को वह पिकौरा सैनी गांव के पास कार्यक्रम में टेंट लगाने आया था। रात 10.30 बजे वह सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई पुद्दन लाल की दिल्ली में चार साल पहले हत्या हो गई थी। मझले भाई रामू ने कई साल पहले आत्महत्या कर ली थी। तीसरे नंबर का भाई श्यामू मजदूरी करता है। राम रक्षा की मौत से माता दुःखना देवी पत्नी मंजू देवी बेटा शिव भोला, बिटिया आंशिका का रो रोकर बुरा हाल है। रविवार की शाम शव जब पैतृक गांव पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें