पैकोलिया। थाना क्षेत्र कुनगाई बुजुर्ग गांव के सामने 14 अगस्त को ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाक्षेत्र के हरिजनपुर मिश्र गांव निवासी दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 14 अगस्त की शाम करीब 7:20 बजे बेटा मुकेश बाइक से सरैया से परसागना की तरफ जा रहा था। वह कुनगाई बुजुर्ग गांव के पास पहुंचा था तभी परसा की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में बेटे को सीएचसी हर्रैया ले गए वहां से गंभीर हालत देख डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज अयोध्या रेफर कर दिया। अयोध्या में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद