फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बहन के घर जा रहा युवक नदी में नहाते समय लापता

Tue, 09 Jul 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
युवक के डूबने के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़। संवााद
विज्ञापन
वाल्टरगंज क्षेत्र के गणेशपुर चौकी के संगहा पुल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। गणेशपुर चौकी क्षेत्र के संगहा पुल के रवई रेहरा नदी में नहा रहा युवक गहरे पानी में जाने से लापता हो गया।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत गणेशपुर के अटल नगर वार्ड पश्चिम टोला निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मण शर्मा पुत्र राम शंकर शर्मा सोमवार की दोपहर में रवई रेहरा नदी में नहाने के लिए कूद पड़ा। नहाते हुए वह गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने देखा कि काफी देर से वह नदी से नहीं निकला तो इसकी सूचना परिजनों तथा पुलिस को दी। सूचना पाकर लक्ष्मण के परिजन पहुंचे और दहाड़े मार कर रोने लगे। परिवार के लोगों ने बताया कि वह बहन के घर थानहरपुर थाना कप्तानगंज जा रहा था। उसे तैरना भी नहीं आता है।
विज्ञापन

कुछ लड़कों को नहाता देख वह भी नहाने के लिए कूद पड़ा। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद चौकी प्रभारी गणेशपुर विवेकानंद तिवारी मैं फोर्स मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चौधरी ने बताया कि गोताखोर की मदद से डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें