फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रास्ते में लहूलुहान मिला युवक, अस्पताल में मौत

Fri, 10 May 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र के जगदीशपुर गांव पास मिला था युवक
विज्ञापन


बाइक मरम्मत का कार्य करता था
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग के शिव चौराहे से उमरिया जाने वाली सड़क पर बुधवार रात एक युवक लहूलुहान अवस्था में मिला। पुलिस व परिजन उसे सीएचसी बहादुरपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाइक मरम्मत का काम करने वाला कम्हरिया निवासी युवक जगदीशपुर में प्रीतिभोज में गया था। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग दुर्घटना तो कुछ ने सिर में लगी चोट से हत्या की आशंका व्यक्त की है।
जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय मोहम्मद सलीम शिव चौराहे पर एक दुकान पर बाइक मरम्मत करता था। बुधवार रात वह जगदीशपुर गांव में आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने गया था। वहां भोजन करने के बाद घर जाने के लिए निकला। कुछ देर बाद उमरिया जाने वाली सड़क के किनारे उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। उसकी बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

इस बात की किसी ने परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस व परिवार के लोग एंबुलेंस से सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके माथे में सुराख भी पाया गया है। थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर दुर्घटना के बारे में ही आसपास के लोगों ने बताया। सिर में लगे चोट से संदेह हो रहा है, इसलिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

...
बोलेरो वाले दोस्तों की तलाश
सलीम के भाई शहबान ने बताया कि बुधवार को दिन में तीन बजे कुछ लोग उसे बोलेरो में बैठा कर गायघाट सहित कई जगह ले गए थे। रात में वह अपनी बाइक से जगदीशपुर गया तो बोलेरो वाले भी साथ में भोजन करने गए। रात करीब 9:30 बजे घर पर फोन आया कि वह घायल पड़ा हुआ है। जब तक हम लोग पहुंचे तो पुलिस के साथ भीड़ में बोलेरो में ले जाने वाले लोग भी मौजूद थे। पुलिस उनके बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें