फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 25 Oct 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गौर क्षेत्र में हुए हादसे में मृत मृतक लक्ष्मन की (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गौर। गौर-शिवाघाट मार्ग पर चकचई ओवरब्रिज से पहले अम्मरपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाइक से दो युवक गौर बाजार जा रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ जाने से एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से गौर सीएचसी भेजा। पुलिस ने डीसीएम और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरहिया गांव के लक्ष्मन (45) व बढ़या गांव के संदीप यादव (28) बाइक से किसी काम से गौर बाजार जा रहे थे। चकचई ओवरब्रिज के पहले अम्मरपुर गांव के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गए। लक्ष्मन की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि, संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
स्थानीय लोगों ने गौर पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी गौर भेजा। डॉक्टर के अनुसार घायल युवक का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। उसे गंभीर चोटें आई हैं। स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक गौर परमाशंकर यादव ने बताया कि डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बच्चों की परवरिश का सवाल: गांव वालों के अनुसार मृतक लक्ष्मन दो भाई हैं और छोटा भाई मंदबुद्धि का है। 18 वर्ष पहले पिता मेहीलाल की मृत्यु हो चुकी है। जबकि 5 वर्ष पहले पत्नी की भी मृत्यु हो गई है। घर में दिवंगत लक्ष्मन की चार लड़कियां व एक लड़का है। जो मृतक की बूढी मां के साथ रहते हैं। घर की पूरी जिम्मेदारियां दिवंगत पर थी।

गौर क्षेत्र में हुए हादसे में मृत मृतक लक्ष्मन की (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें