फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पबजी खेलने के तनाव में युवक ने की आत्महत्या

Sat, 20 Jul 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता बोले- गांव की महिला पबजी खेलने की शिकायत लेकर आई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। पबजी गेम खेलने वाले थाना क्षेत्र के ओसापुर गांव में 20 वर्षीय युवक का रस्सी के फंदे से लटका शव मिला। पिता का कहना है कि शाम को गांव की एक महिला पबजी खेलने को लेकर शिकायत लेकर आई थी। हालांकि पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, ओसापुर निवासी विशाल पुत्र राज कुमार बीएससी फाइनल में पढ़ाई के साथ कंप्यूटर की पढ़ाई भी कर रहा था। राज कुमार ने बताया कि विशाल गांव के कुछ लड़कों के साथ पबजी खेलने में रम गया था। इसके साथ पबजी खेलने वाले लड़के की मां दो बार शिकायत लेकर आई थी। इससे वह सहमा हुआ था। बृहस्पतिवार शाम को खा-पीकर परिवार के लोग नीचे सोए थे, लेकिन विशाल छत पर बने बरामदे में सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उसकी बहन छत पर गई तो उसे खड़े अवस्था में देखकर डरकर भागी। परिवार के अन्य लोगों के साथ पिता पहुंचे तो लटका हुआ शव देखकर उनके पांव तले जमीन सरक गई। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गया। मां तारा देवी, भाई विक्रम, बहन अंजनी सहित परिवार के सभी लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। एसएचओ दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें