कप्तानगंज (बस्ती)। मुंबई से घर आने के लिए निकला युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए है। बताया जा रहा है कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
कप्तानगंज क्षेत्र के पगार गांव निवासी 28 वर्षीय विजय कुमार पांडेय (तीजू) पुत्र राम सूरत पांडेय मुंबई में शटरिंग का काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक वह शनिवार की देर रात मुम्बई से घर आने के लिए स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में टैक्सी का इंतजार करते समय रात करीब 10 बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंबई पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हादसे की सूचना परिवार के लोगों को दी। युवक के साथ गांव के दो अन्य लोग भी आने के लिए निकले थे, मगर उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। विजय के पिता राम सूरत ने बताया कि बेटे के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। संवाद