बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट कस्बे में लोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
पीड़ित युवक कुलभूषण ने लिखा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेबन की बैंक शाखा में नियुक्त व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन नंबर से उसे लोन का भुगतान कर लोन को बंद करने के लिए कहा था। दोबारा दो लाख का लोन दिलाने की बात की थी। बुधवार को यूपीआई से रुपये भेज दिए। इसके बाद वह नंबर बंद हो गया। शाखा प्रबंधक विपिन यादव ने बताया कि वह युवक कई लोगों का पैसा लेकर भाग गया है।उसकी तलाश कर रहे है। यह सुनते ही पीड़ित के पांव तले जमीन खिसक गई। संवाद