फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या : पितरों की पूजा कर किया गोदान

Sat, 10 Feb 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सरयू नदी के शेरवाघाट पर स्नान करते श्रधालु। संवाद
विज्ञापन
सरयू, कुआनो व मनवर नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने स्नान-दान कर पितरों की पूजा की। सरयू, कुआनो, मनवर नदी के घाटों पर स्नान करने के लिए भोर से ही भीड़ जुटने लगी थी। मान्यता है कि ऐसा करने से पाप का नाश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, सरयू नदी के नौरहनी और मैंदी घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर अन्न व गोदान भी किया। घाट पर भोर में चार बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार, सरयू नदी के नौरहनी और पिपरपाती घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। नौरहनी में मेला भी लगा।
विज्ञापन

बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। क्षेत्र के चकदहा, खखोड़ा, माझा खुर्द, धोबहट, कलवारी, फूलपुर, गौसपुर, भेड़िहा, फेटवा, दौलतचक, बेनीपुर, भोयर सहित कई गांवों ने लोग पहुंचे। स्नान के बाद माता सरयू को पूड़ी चढ़ाई गई। श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण का कथा सुनकर प्रसाद वितरित किया। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, सरयू नदी के पारा, चांदपुर, शेरवाघाट, उनियार आदि घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर दान किया।
विज्ञापन

...
बगढ़रवा में लगा मेला, ब्रेकडांस झूला रहा आकर्षण
सल्टौआ। मौनी अमावस्या पर विशुनपुरवा गांव के बगढ़रवा में मेला लगा। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने खरीदारी की। मेले में सर्कस व मौत के कुआं में करतब देखकर लोग रोमांचित हुए। बच्चों को ब्रेकडांस झूला खूब भाया। यह मेले में आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में विभिन्न प्रांतों की व्यवसायियों ने दुकानें सजाईं। सुरक्षा व्यवस्था में वाल्टरगंज व सोनहा थाने की पुलिस मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें