फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक का बिस्तर पर सांप ने डसा, मौत

Sun, 08 Sep 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद (बस्ती)। वाल्टरगंज क्षेत्र के करमा पाठक गांव में सोते समय बिस्तर पर एक युवक को सांप ने डस लिया। परिवार के लोग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करमा पाठक गांव के 45 वर्षीय विजय पाठक पुत्र अद्या पाठक शुक्रवार की रात में दूसरे गांव में ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। लौटकर आने के बाद कमरे में सो गए। रात करीब एक बजे उनके कान में कुछ काट लिया। घबराकर उठे और पत्नी को बताया। पहले लगा कि चूहिया ने काटा होगा। आवाज सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। देखा तो थोड़ी दूरी पर सांप जा रहा था। सांप को लोगों ने मार दिया, लेकिन विजय को उल्टी शुरू हो गई। परिजन तत्काल पीएचसी सल्टौआ ले गए, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें