बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र में बाइक से साइड न देने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस संबंध में क्षेत्र के बांसगांव निवासी मधुबाला ने तहरीर देकर कहा कि वह भतीजे विकास के साथ दवा करवाकर घर लौट रही थीं। लोनियापार गांव के पास रास्ते में साइड देने में देरी होने पर पीछे चल रहे बाइक सवार युवकों ने गाली गलौज कर उनका हाथ तोड़ दिया। घायल की चाची बांसगांव निवासनी मधुबाला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाई प्रीतम व महेश निवासी लोनियापार पर मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद