फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन की रंजिश में घर में घुसकर पीटा, छह पर केस

Sat, 04 Nov 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव में पांच दिन पहले जमीन की रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारने पीटने के मामले में पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लोहरौली निवासी अवधेश कुमार यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 30 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे वह गेहूं की बुआई के लिए खेत की जुताई कर रहा था। खेत की जुताई करते समय गांव के संतोष कुमार, मनोज कुमार, प्रेम कुमार, अर्पित कुमार तथा दो अन्य व्यक्ति एक राय होकर लाठी-डंडे लेकर अपशब्द कहते हुए खेत जोतने से मना करते हुए पिटाई करने लगे। मौका पाकर भागकर वह अपने घर में घुस गया तो उक्त लोग पीछा करते हुए खींचकर मारने पीटने लगे। लोगों के दौड़ने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि एएसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर चोटिल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें