बस्ती। मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र का युवक रिश्तेदार की लड़की को लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
अपहृता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके बुआ का लड़का मोहित 25 मई को उसके घर आया। कहा कि उसकी मां की तबीयत खराब है। उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। मां की देखभाल करने के बहाने उसकी 16 वर्षीय पुत्री को लेकर चला गया। रात को जब हालचाल लेने के लिए परिवार वालों ने फोन किया तो आरोपी मोहित का फोन बंद आने लगा। संदेह होने पर पिता अपनी बुआ के घर गया तो वहां आरोपी मोहित व उसकी लड़की नहीं मिली। पुलिस ने हर्रैया थाने के सरसइया निवासी मोहित, सरैया निवासी राम भरत, वाल्टरगंज थाने के पकरी जप्ती निवासी राजू और विद्यावतीके खिलाफ केस दर्ज किया है।