फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता छात्रा का नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से लापता छात्रा का नदी में मिला शव
विज्ञापन

सोनहा। सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली गांव से लापता छात्रा का शव शनिवार को नदी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अमरौली शुमाली टोला यादव पुरवा की रहने वाली सत्रह वर्षीय वर्षीय सावित्री शुक्रवार को अचानक घर से किसी को बिना कुछ बताए कहीं चली गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। नदी किनारे चप्पल मिलने पर घरवाले किसी अनहोनी की आशंका करने लगे। कुछ लोगों ने नदी में भी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पिता की ओर से इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस ने शनिवार को तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद उसका शव बरामद हुआ। सावित्री हाईस्कूल में पढ़ती थी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें