फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दीक्षा एप से घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी की छुट्टी के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित न हो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद बच्चों को घर बैठे पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

छुट्टी में उनकी पढ़ाई बंद नहीं होगी, वह दीक्षा एप से घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए विभाग ने वेबसाइट जारी कर दी है। इस वेबसाइट पर हर विषय का पाठ्यक्रम मौजूद है। छात्र-छात्राएं अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे।
विभाग का उद्देश्य है कि विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर न रहे और छुट्टी में आराम से पढ़ाई कर सके। खेलकूद के बीच समय निकालकर वह पढ़ाई कर सकते हैं। छुट्टियों में समय का सदुपयोग करने के लिए पढ़ाई के सभी कंटेंट विभागीय वेबसाइट पर मौजूद है। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि परिषद ने सभी विषयों की पुस्तकें अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

परिषद की ओर से संचालित दीक्षा एप के माध्यम से विद्यार्थी ग्रीष्मावकाश में भी ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट पर दीक्षा एप और यूट्यूब के लिंक दिए गए हैं, जिससे छात्र अपनी कक्षा एवं विषय का चुनाव कर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। एप के माध्यम से बच्चे अपनी शंकाओं का समाधान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी पुस्तक डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। इससे छुट्टी के समय उनका पाठ्यक्रम भी तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें