फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुकूलता प्रदान करता है योग : ओम प्रकाश

Thu, 01 Jun 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर थाने में योगा सीखते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
बस्त। विश्व योग दिवस की सार्थकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए ब्लाक स्तर पर प्रशासन के साथ मिलकर बड़े शिविरों का आयोजन किया जाएगा। योग विपरीत परिस्थितियों में अनुकूलता प्रदान करता है।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति ओम प्रकाश आर्य ने दी है। वह बभनगावां मुहल्ले सात दिवसीय योग शिविर में बोल रहे थे। योग साधकों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराते हुए सुभाष चंद्र आर्य ने बताया कि योग के विस्तार से मानव मन में रोगों की निवृत्ति का भाव पैदा होता है। इससे व्यक्ति को केवल स्वास्थ्य लाभ ही नहीं बल्कि उच्च चेतना व सर्वोत्तम विवेक की भी प्राप्ति होती है। मड़वानागर में योग शिक्षक विजय कुमार ने लोगों को वर्तमान के गर्म मौसम से निपटने के लिए विशेष शीतली व सीत्कारी प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस मौके पर सुभाष चंद्र आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति ने बताया कि अब प्रत्येक निशुल्क कक्षा के समापन पर औषधियों युक्त सामग्री से वैदिक यज्ञ किया जाएगा। साथ ही विभिन्न रोगों में सहायक यज्ञ थेरेपी के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा। कोषाध्यक्ष नवल किशोर चौधरी ने कहा कि समाज में इस प्रकार के कार्यक्रमों से आमजन को उत्तम स्वास्थ्य लाभ दिया जा सकता है। इस मौके पर वीरेंद्र नाथ पांडेय, आभा चौधरी, हरमिंदर कौर, रंजना त्रिपाठी, बबली शर्मा, सोनी गुप्ता, जवाहर यादव, सुभाष आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें