छावनी। अंतरराष्टीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का कार्यक्रम चल रहा है। विक्रमजोत ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को योग अभ्यास कराया गया। बीडीओ और अन्य अधिकारी व कर्मचारी के साथ आयुष चिकित्साधिकारी शामिल हुए। 100 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। बीडीओ एसके कौशल ने कहा कि योग मन को स्थिर, शांत और निर्मल रखने का माध्यम है। इसे दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। संवाद