गौर। केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार को भाजपा नेता संतोष शुक्ल गर्ग एवं महेश कसौधन की ओर से बेलवाराजा गांव के शिव मंदिर पर चौपाल लगाई गई। इसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। संतोष शुक्ल उर्फ गर्ग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं। मनोज कुमार, प्रवीन कुमार, राम ख्याल विनोद कुमार, अमित चौहान, चंद्र प्रकाश, अनिस चौहान, गुरु प्रसाद, श्रीचंद्र, राहुल जयसवाल, अनिल पाल सूरज चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद