फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुधौली थाना परिसर में हुआ योगाभ्यास

Mon, 16 Jun 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। थाना परिसर में स्वस्थ एवं निरोग रहने के लिए लिए योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योगाचार्य आदित्य नारायण ने पुलिस कर्मियों से योगाभ्यास करावाया। आसन, प्राणायाम, मुद्रा एवं आहार संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

योगाचार्य आदित्य नारायण ने बताया कि योग स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन जीने में सहायक है। योग वह क्रिया है जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता है। योग व्यवस्थित, वैज्ञानिक और परिणाम दोनों शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के सुधारों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। योग बीमारी ही नहीं ठीक करता बल्कि याददाश्त, सर्वाइकल, अवसाद, चिंता, डिप्रेशन, मोटापा, मनोविकारों को भी दूर भगाता है। इस योगाभ्यास का आयोजन थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दूबे ने किया जिसमें थाने के सभी पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें