फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से भागेंगे रोग, रहेंगे निरोग-ओम प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
योग से भागेंगे रोग, रहेंगे निरोग : ओम प्रकाश
विज्ञापन

बस्ती। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से जनता इंटर कॉलेज भादी में चल रहे तीन दिवसीय योग विज्ञान का समापन वैदिक यज्ञ से हुआ। प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि योग करने से रोग भागेंगे और निरोगी रहेंगे। योगाभ्यास जहां शरीर को सुंदरता व मजबूती प्रदान करता है, वही प्राणायाम आंतरिक अंगों को सबल बनाता है।
साधकों को शाकाहार का महत्व बताते हुए उसे अपनाने की सलाह दी। कहा कि जहां मन और इन्द्रियां रहती हैं उसे मंदिर कहते हैं। इसे अशुद्ध आहार से दूषित नहीं करना चाहिए। शाकाहार और सात्विक विचार से रोग शरीर पर कोई संक्रमण नहीं कर पाते। आयुर्वेदिक व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति अपना कर ही मानव स्वस्थ रह सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में विजयी शिवा, देवेन्द्र, रामसुन्दर, अमर व अंशिका को शब्दकोश व वैदिक साहित्य देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार, बृजेन्द्र वर्मा, विवेक मिश्रा और विशेष सहयोग के लिए सुधीर शुक्ल को वैदिक साहित्य भेटकर सम्मानित किया। शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक डॉ प्रवेश कुमार व गरुण ध्वज पाण्डेय ने विद्यार्थियों को बीमारियों से बचाव का तरीका बताया। कहा कि दूध में हल्दी मिलाकर लेने और किशमिश, गुग्गुल, गिलोय, चिरायता के साथ दालचीनी तथा छोटी इलाइची मिलाकर हवन करने से पूरा वातावरण वायरस से मुक्त हो जाता है। शांतिपाठ व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें