छात्रवृत्ति परीक्षा में 1861 पंजीकृत, 195 ने छोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में रविवार को चार केंद्रों पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हुई। इसमें कुल 1861 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 1666 शामिल हुए। 195 ने परीक्षा छोड़ दी।
जिले में परीक्षा के लिए मुख्यालय पर चार केंद्र बनाए गए थे। राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज और बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सामान्य तौर पर परीक्षा तीन घंटे की थी। लेकिन दिव्यांग छात्र छात्राओं को घंटा अधिक दिया गया। डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि कहीं से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
------
मंदिर को धार्मिक पुस्तकें, सेल्फ भेंट किया
बस्ती। ज्ञान गंगा ट्रस्ट की ओर से रविवार को गांधीनगर हनुमान मंदिर को धार्मिक पुस्तकें और एक सेल्फ भेंट किया गया। मंदिर के पुजारी ध्रुव कसौधरन को श्रीमद्भगवद्गीता एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। गंगा ट्रस्ट के सदस्य अखिलेश पाठक ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के और भी कई मंदिर में धार्मिक पुस्तकों का संग्रह एवं बुक सेल्फ ट्रस्ट की ओर दिया जाएगा। इस मौके पर संदीप त्रिपाठी ,संजय त्रिपाठी, अखिलेश दुबे, ईशान, देवांश, विजय, मनीष पांडे, इंद्रमणि, बालमुकुंद शुक्ल, कुमारी श्री जान्या और कुमारी शानवी की मौजूदगी रही।