फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में निकाली योग जागरण यात्रा, भारत को विश्व गुरु बनाने का आह्वान

Tue, 20 Jun 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति के पदा​धिकारियों ने योग दिवस के लिए निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
बस्ती। सुबह सवेरे करेंगे योगा विश्व गुरु भारत ही होगा, जैसे नारे लगाते हुए भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति एवं इंडियन योग एसोसिएशन की ओर से शहर में योग जागरण यात्रा निकली गई। योग प्रशिक्षकों ने आमजनमानस को 21 जून को सुबह पांच बजे शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में पहुंचने का न्योता दिया।
विज्ञापन


महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कामना पांडेय ने महिला योग शिक्षिकाओं का नेतृत्व करते हुए कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए माताओं बहनों की बड़ी भूमिका है। महिलाएं योग के माध्यम से दो कुलों को प्रकाशित करती हैं। इससे पहले योग जागरण यात्रा आर्य समाज गांधीनगर से निकलकर नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई किसान पीजी कॉलेज में पहुंचकर एक योग शिविर के रूप में परिवर्तित हो गई। यहां सभी ने योग प्रोटोकॉल का विधिवत अभ्यास किया। डॉ. प्रवेश कुमार संरक्षक पतंजलि योग समिति ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराते हुए कहा कि जिस प्रकार शरीर में नाभि ऊर्जा का केंद्र है उसी प्रकार से योगमय जीवन पूरे समाज की ऊर्जा का केंद्र है। इससे अपना जीवन तो दिव्य होता ही है साथ ही समाज को स्वस्थ और निरोग बनाने में सहायता मिलती है।
इसी क्रम में आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली बस्ती में महिला थाना को जोड़कर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। योग शिक्षक श्रवण कुमार, वेदांत सिंह व राममोहन पाल ने गर्दन, कंधा, कमर एवं घुटनों के लिए सूक्ष्म व्यायाम कराया। साथ ही ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन आदि के साथ भस्त्रिका अनुलोम-विलोम एवं शीतली प्राणायाम के साथ ध्यान व संकल्प कराया गया। इस मौके पर सुभाष चंद्र आर्य, संदीप भट्ट, शिव श्याम,डॉ नवीन सिंह, गरुड़ध्वज पांउेय, सुनीता राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें