फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: योग भारत की प्राचीन परंपरा और संस्कृति की देन

Sat, 10 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विश्व योग दिवस को लेकर प्रेस क्लब में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को किसान पीजी कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 5.30 बजे से कार्यक्रम में योग साधक और शिक्षक भाग लेंगे। विश्व योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग शिक्षकों की बैठक शुक्रवार को प्रेस क्लब में हुई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ओम प्रकाश आर्य ने कहा की योग भारत की प्राचीन परंपरा एवं संस्कृति की देन है।
विज्ञापन

नियमित योगाभ्यास करने से शरीर, मन, विचार, आहार में शुद्धता आती है। डॉ. प्रवेश कुमार ने कहा कि जीवन के प्रमुख रूप से चार पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम मोक्ष की प्राप्ति योग से ही संभव है। इंडियन योग सोसाइटी के सचिव डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि योग दिवस पर तमाम गणमान्य लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बैठक में अवधेश पांडेय, राम मोहन पाल, कामना पांडेय ने भी विचार रखा। मौके पर अनिल कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र वर्मा, गरुण ध्वज पांडेय, सुरेंद्र शर्मा, रामकुमार वर्मा, जवाहरलाल, आरके मिश्रा, विद्या मिश्रा, चंद्रप्रकाश चौधरी, आयुष श्रीवास्तव, माधुरी पांडेय, हर्ष देव पांडेय, शन्नो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें