फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वर्षों पुराना रास्ते का विवाद लालगंज पुलिस ने सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटी। नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में करीब छह दशक पुराने रास्ते का विवाद लालगंज पुलिस व वार्ड सभासद के हस्तक्षेप से महज कुछ ही देर में सुलह-समझौता से निपट गया। वार्ड के रिशू पाल, गुड्डू पाल, त्रिभुवन पाल, धर्मेंद्र पांडेय आदि ने खुशी जताते हुए बताया कि इसी मार्ग पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर व डीह बाबा के स्थान पर जाने में अब काफी आसानी होगी। वार्ड वासियों ने थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह समेत पुलिस टीम की सराहना की। गांधी नगर वार्ड निवासी अभय प्रताप पाल व इसी वार्ड के राम पियारे यादव के बीच करीब 60 वर्षों से विवाद चल रहा था। आये दिन रास्ते को लेकर कहासुनी होती रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में पानी में चलकर इस रास्ते से आवागमन को मजबूर होना पड़ता है, वहीं शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए भी मंदिर तक जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें