विधिक सेवा प्राधिकरण कैदियों को उपलब्ध करा रहा अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना के निर्देश पर अपर जिला जज प्रथम शिवचंद एवं विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रजनीश कुमार मिश्र ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। न्यायिक अधिकारियों ने महिला बैरक, लीगल एड क्लीनिक, चिकित्सालय एवं कैदियों की समस्याओं को सुना और निदान के लिए सुझाव दिया। कहा कि जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं हैं वह प्रार्थना पत्र जेल अधीक्षक के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण को भेज सकते हैं। असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल नीतिश कुमार श्रीवास्तव ने भी बंदियों की समस्याओं को सुनकर विधिक सहायता का आश्वासन दिया गया।