बस्ती। शहर के आनंद नगर कटरा में 27 फरवरी की रात से जलापूर्ति बाधित है। यहां के नागरिकों की परेशानी को संज्ञान में लेकर जल निगम शहर के एक्सईएन रेहान फारुखी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने तकनीकी टीम व पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों से बातचीत कर व्यवस्था को दुरुस्त करने के सुझाव लिए। तकनीकी टीम ने यह निष्कर्ष निकाला कि कंपनी बाग फोरलेन सड़क का बड़े वन के निकट निर्माण पूरा होने के बाद ही जलापूर्ति संभव हो सकेगी।
एक्सईएन जल निगम ने कहा कि यहां पूरे क्षेत्र की सघन जांच की गई है। इसमें सड़क निर्माण के बाद ही पाइप लाइन को दुरुस्त किया जा सकेगा। क्योंकि सड़क के बीच पाइप लाइन डालना संभव नहीं है। बताया कि बड़े वन में करीब आधा किमी सड़क निर्माण के बाद ही पाइप लाइन को दुरुस्त कराया जा सकेगा। तब तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। संवाद