गौर। सीएचसी में लगी एक्स-रे मशीन एक माह से तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ी है। मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हें अधिक पैसे खर्च कर बाहर से एक्स-रे जांच करानी पड़ रही है।
ओपीडी में रोजाना लगभग 200 मरीज आते हैं। लोगों की मांग पर दिसंबर 2024 में किसी तरह एक्स-रे मशीन को चालू कराया गया था। दस जुलाई से तकनीकी खराबी के चलते एक्स-रे मशीन बंद पड़ी है। मरीजों को अब अधिक पैसे खर्च कर बाहर से एक्स-रे जांच करानी पड़ रही है। सीएचसी गौर अंतर्गत पीएचसी बभनान, हलुआ बाजार, हरदी, मुसहा व बेलघाट स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों का आना-जाना रहता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ भास्कर यादव ने बताया कि विभाग को सूचना दी गई है। इंजीनियर के आने के बाद ही मशीन सही हो पाएगी।