फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी कुदरहा व बहादुरपुर में एक्स-रे, पैथाेलॉजी जांच ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी होने से आमजन को लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीएचसी पर जरूरी सुविधाएं तक नहीं है। जांच के अभाव में मरीज इधर-उधर भटक रहे हैं, तो डॉक्टर निजी प्रैक्टिस में मशगूल हैं। यह कहना है, विधायक महादेवा दूधराम का। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की बदहाली को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सुधार के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन

विधायक ने लिखे पत्र में कहा है कि विधानसभा क्षेत्र महादेवा अंतर्गत सीएचसी बनहरा कुदरहा और सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में करीब दो साल से एक्स-रे मशीन और पैथाेलॉजी का सामान आकर रखा हुआ है। अभी तक न तो एक्स-रे मशीन चालू हुई और न ही लैब का कार्य चला। मशीनें जंग खा रही हैं और डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूरा ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। दोनों सीएचसी ग्रामीणांचल की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य इकाई हैं। दोनों सीएचसी पर प्रतिदिन हजारों मरीजों का आवागमन होता रहता है।
अभी हाल ही में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण एक प्रसव के दौरान बच्चे का घड़ सिर से अलग होकर बाहर निकल गया था। बाद में मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के दौरान जच्चा के पेट से सिर निकाला गया। ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि दोनों स्वास्थ्य केंद्रों रखी एक्स-रे की मशीन को क्रियाशील करने और लैब तत्काल चालू कराने व एक अदद अल्ट्रासाउंड मशीन व रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती किए एक किसी सीएचसी पर करवाने के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें