फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस : नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर जोर

Fri, 26 Sep 2025 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बस्ती में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर ऑल इंडिया फार्मासिस्ट फेडरेशन ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने और स्वास्थ्य नीति में सुधार की मांग की। संगोष्ठी में बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन
​विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर महिला अस्पताल में कार्यक्रम करते सीएमएस डॉ. अनिल कुमार व फार्मा​सिस्
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती। ऑल इंडिया फार्मासिस्ट फेडरेशन की ओर से बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर संगोष्ठी में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी ने फार्मासिस्टों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा गी। कहा कि सरकार प्रशिक्षित फार्मासिस्टों को अवसर दे तो स्वास्थ्य सेवाओं को बदहाली से बचाया जा सकता है। तीन लाख 70 हजार से अधिक फार्मासिस्ट बेरोजगार हैं। उन्हें तत्काल सेवाओं से जोड़कर स्थितियों को संभाला जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं के अभिन्न अंग के साथ ही डाॅक्टर और मरीज के बीच की मजबूत कड़ी हैं। इनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान निकाला जाना चाहिए।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मनोज कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार पांडेय, डॉ. मनोज कुमार चौधरी, जफर अहमद अंसारी, राम महेश चौधरी आदि ने एकजुटता पर जोर दिया। डॉ. सुधाशु मिश्र, शैलेंद्र पांडेय, पीके पांडेय, अमरनाथ सिंह आदि ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग की।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर महिला अस्पताल में कार्यक्रम करते सीएमएस डॉ. अनिल कुमार व फार्मासिस्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें