फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित

Sun, 10 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
स्काउट भवन पर स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन
स्काउट एवं गाइड जिला संस्था पर  रविवार को प्रशिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि कुशल चक्रवर्ती ने कहा कि मैसेंजर ऑफ पीस और स्काउटिंग एक दूसरे के पूरक हैं। कहा कि समाज में इससे रचनात्मक बदलाव संभव है। जरूरत है नई पीढ़ी तक संदेशों और प्रशिक्षण को बेहतर ढंग से प्रेषित करने की। 
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि अश्वनी  श्रीवास्तव ने मैसेंजर ऑफ पीस के जुड़ाव संबंधी तरीकों के बारे में  जानकारी दी। बताया कि डिजिटल इंडिया के समय में जन माध्यमों  का प्रयोग कर इसकी पहुंच को विश्व व्यापी करना होगा। जिला  प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पांडेय ने प्रशिक्षण की नई विधाओं  से अवगत  कराया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट डॉ. कुलदीप सिंह ने बस्ती रोटी बैंक के बारे में सुझाव रखा। इसके तहत घरों में बच जाने वाली खाद्य सामग्री को एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचाने की रणनीति बनी।

जिला संगठन  कमिश्नर अमित कुमार शुक्ल ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम में हर्ष सक्सेना, अनिल वर्मा, मणिशंकर शर्मा, राम सजीवन वर्मा,  प्रताप शंकर पाण्डेय, श्रवण कुमार, केशव वर्मा, शालू  गुप्ता, सरिता त्रिपाठी, अश्विनी श्रीवास्तव, अबू अनस, शैलेन्द्र त्रिपाठी,  शुभम  गुप्ता समेत कई अन्य लोग  शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें