फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिंचाई विभाग में 17 पदों को समाप्त करने के विरोध में आंदोलन करेंगे कर्मी

Sat, 23 Aug 2025 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिंचाई संघ ने शुक्रवार को बैठक कर सिंचाई विभाग के 17 पदों को समाप्त किए जाने विरोध किया। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि 17 पदों को समाप्त किये जाने पर पूर्व में शान्ति पूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन किया गया। बावजूद इसके सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन के अध्यक्षता में समिति गठित कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के 17 पदों को समाप्त किये जाने के निर्णय लिये जाने का निर्देश भी जारी किया गया है। जिसको लेकर कर्मचारी संगठन आंदोलित होने पर विवश हैं।
विज्ञापन

प्रान्तीय स्तर पर इस पर निर्णय लेकर आन्दोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। संरक्षक राम स्वारथ चौधरी, राजेश कुमार, परशुराम त्रिपाठी, राम सहाय, विनोद कुमार, गौरी शंकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें