भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू टिकैत गुट ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में पंचायत लगाई। इसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह और संचालन कन्हैया प्रसाद ने किया। इस दौरान किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई गई।
किसान नेताओं ने कहा कि बिजली कनेक्शन के साथ लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पर तत्काल रोक लगाई जाए। किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षित किया जाना चाहिए। इन मुद्दों पर यदि प्रशासन शीघ्र कोई ठोस पहल नही करेगा तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। बाद में राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र तहसील प्रशासन को सौंपा गया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष शिव मूरत चौधरी, राम उग्रह चौधरी, नायब चौधरी, अभिलाष श्रीवास्तव, मोल्हू चौधरी व अन्य माैजूद रहे। संवाद