भाजपा कार्यालय पर उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़।
बस्ती। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचते ही पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मीटिंग हॉल में प्रवेश पाने के लिए लोगों ने धक्का- मुक्की शुरू कर दी। कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता अफरा- तफरी होती देख बाहर निकलने लगे। मामला बिगड़ता देख पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हो गए। पार्टी कार्यालय के अंदर से कार्यकर्ताओं और नेताओं को बाहर किया जाने लगा। कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ गई। बाद में डिप्टी सीएम ने बारी- बारी से सभी को बुलाकर अलग- अलग बैठक की। संवाद